मौर्य सम्राज्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)


51. मौर्य काल में बिना वर्षा के अच्छी खेती होनेवाली भूमि को क्या कहा जाता था?
  a. सीता
  b. अदेवमातृक
  c. रूपजीवा
  d. आम्रपाली
  Ans- b

52. किस बौद्ध साहित्य में अशोक द्वारा श्री लंका में बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार की चर्चा की गई है?
  a. महावमसा
  b. जातक
  c. दिव्यवदना
  d. दीपावमसा
  e. इनमें से कोई नहीं/ एक से अधिक
  Ans- e I a, d

53. निम्नलिखित में से कौन सा कथन अशोक के धम्म में नहीं कहा गया है?
  a. लोगों को अपने माता पिता के आज्ञा का पालन करना चाहिए
  b. लोगों को ब्राह्मण और बौद्ध भिक्षुओं का आदर करना चाहिए
  c. अच्छा व्यवहार करने वाले व्यक्ति को निर्वाण की प्राप्ति होती है
  d. लोगों को अपने गुलामों और नौकरों के प्रति दयावान रहना चाहिए
  Ans- c

54. चाणक्य का गोत्र था –
  a. शाक्य
  b. कुटिल
  c. कश्यप
  d. जत्रिक
  Ans- b

55. निम्नलिखित में से कौन सा कथन कौटिल्य द्वारा लिखित अर्थशास्त्र के बारे में गलत है –
  a.  इस पुस्तक को 15 भागों तथा 180 उपभगों में विभाजित किया गया है
  b. इसमें लगभग 6000 श्लोक हैं
  c. इसकी भाषा संस्कृत है
  d. ये केवल गद्ध शैली में है
  Ans- d

56. भारत के बारे में  निम्नलिखित में से कौन सा विवरण मेगास्थनीज के पुस्तक इण्डिका में नहीं मिलता है  –
  a. भारत में दास व्यवस्था नहीं थी
  b. भारतीय लेखन कला से अनभिज्ञ थें
  c. भारतीयों में सूद पे आधारित लेन देन की प्रक्रिया  मौजूद थी
  d. भारत में अकाल नहीं पड़ते थें
  Ans- c

57. अर्थशास्त्र के अनुसार सबसे उच्च अधिकारियों को क्या कहा जाता था?
  a. तीर्थ
  b. सीता
  c. प्राच
  d. मित्र
  Ans- a

58. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है –
  a. अशोक ने अपने सिंहासनारोहण  के 8वें वर्ष में कलिंग युद्ध किया
  b. ह्वेनसांग के अनुसार अशोक ने है श्रीनगर की स्थापना की थी
  c. मौर्य काल में प्रशासन की सबसे छोटी इकाई प्रांत था
  d. मौर्य काल में सिंचाई पर उदायभाग नाम से अलग कर लिया जाता था जो 1/5 से 1/3 तक होता था
  Ans- c

59. किस मौर्य शासक के शासनकाल में सुदर्शन झील का निर्माण हुआ ?
  a. दशरथ
  b. चन्द्रगुप्त मौर्य
  c. बिन्दुसार
  d. कुणाल
  Ans- b

60. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है –
  a. रुम्मिनदेई अभिलेख से अशोक काल के करारोपण का विवरण मिलता है
  b. अर्थशास्त्र में बलि का तात्पर्य उस उपकर से है जो राजा उपज के भाग के अतिरिक्त प्रजा से लेता है
  c. मौर्य काल में  प्रणय कर एक प्रकार का युद्ध कर था
  d. मौर्य काल में बंजर भूमि को अदेवमातृक कहा जाता था
  Ans- d

4 thoughts on “मौर्य सम्राज्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top