मौर्योत्तर काल से सम्बंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)


इस आर्टिकल में हम मौर्योत्तर काल से सम्बंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न को देखेंगे। मौर्य साम्राज्य के अंतिम शासक बृहद्रथ की हत्या के बाद मौर्य साम्राज्य का अंत हो गया। इसके बाद मगध में शुंग वंश का शासन स्थापित हुआ। मौर्योत्तर काल के प्रमुख राजवंश शुंग , सातवाहन, कण्व चेदि आदि थें।

यदि आप किसी सरकारी परीक्षा जैसे UPSC, SSc, स्टेट PCS (UPPSC, BPSC, MPPSC, RPSC आदि), रेलवे, अमीन, SI (सब इंस्पेक्टर), एनटीपीसी ग्रुप सी, ग्रुप डी परीक्षा आदि की तैयारी कर रहें हैं, तो आपको अधिक से अधिक इस टॉपिक से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अभ्यास करने की आवश्यकता है। यहाँ, हम उत्तर के साथ बड़ी संख्या में मौर्य काल से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) प्रदान कर रहे हैं। ताकी students अधिक से अधिक practiceकर सके । हमारे वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में वे प्रश्न हैं जो अक्सर कई परीक्षाओं में पूछे जाते हैं, और उनके विभिन्न आगामी परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावना है।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. पुष्यमित्र शुंग जिसने मगध में मौर्य वंश के बाद शुंग वंश की नींव डाली, वो अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ के समय किस पद पर आसीन था?
  a. सेनापति
  b. महामंत्री
  c. गवर्नर
  d. प्रधानमंत्री
  Ans- a

2. किस इंडो यूनानी शासक को पुष्यमित्र शुंग ने पराजित किया
  a. डेमिट्रियस
  b. मिनांडर
  c. सेल्युकस
  d. एंटियोकस
  Ans- b

3. शुंग शासकों ने अपनी राजधानी कहा बनाई?
   a. अवंति
   b. वैशाली
   c. प्रतिष्ठान
   d. विदिशा
   Ans- d

4. शुंग वंश के बाद कौन सा वंश मगध की गद्दी पर बैठा?
  a. मौर्य
  b. कण्व
  c. गुप्त
  d. पाल
  Ans- b

5. शुंग वंश का अंतिम राजा कौन था?
  a. देवभूति
  b. वासुदेव
  c. सुधर्मा
  d. शिमुक
  Ans- a

6. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है –
  a. पुष्यमित्र शुंग ने दो बार अश्वमेघ यज्ञ करवाया
  b. पतंजलि पुष्यमित्र शुंग के समकालीन थें
  c. वासुदेव कण्व वंश का प्रथम शासक था
  d. भरहूत स्तूप का निर्माण पुष्यमित्र शुंग ने करवाया
  e. इनमें से कोई नहीं/ एक से अधिक
  Ans- e I a,b,c,d

7. सातवाहन वंश का संस्थापक कौन था?
  a. देवभूति
  b. वासुदेव
  c. सुधर्मा
  d. शिमुक
  Ans- d

8. सातवाहन शासकों ने अपनी राजधानी कहा बनाई?
   a. अवंति
   b. वैशाली
   c. प्रतिष्ठान
   d. विदिशा
   Ans- c

9. शातकर्णी किस वंश का शासक था?
  a. मौर्य
  b. सातवाहन
  c. गुप्त
  d. पाल
  Ans- b

10. ब्राह्मणों को भूमि अनुदान देने की प्रथा का का प्रारंभ किस वंश के शासकों ने किया
  a. गुप्त
  b. मौर्य
  c. शुंग
  d. सातवाहन
  Ans- d

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top