1. निम्न में से कौन सा कथन जलोढ मिट्टी के बारे ने गलत है –
  a. यह नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी है
  b. इस मिट्टी में पोटाश की बहुलता होती है
  c. जलोढ मिट्टी की उर्वरता बहुत कम होती है
  d. इसमें नाइट्रोजन तथा ह्यूमस की कमी होती है
  Ans- c

2. पुरानी जलोढ मिट्टी को कहते हैं –
  a. बांगर
  b. खादर
  c. रेगुर
  d. बंजर
  Ans- a

3. किस मिट्टी को रेगुर कहा जाता है ?
  a. जलोढ मिट्टी
  b. काली मिट्टी
  c. लाल मिट्टी
  d. लैटेराइट मिट्टी
  Ans – b

4. भारतीय कृषि अनुसंधान के अनुसार भारत में कितने प्रकार की मिट्टी पाई जाती है ?
  a. 4
  b. 6
  c. 8
  d. 12
  Ans- c

5. भारत में सर्वाधिक क्षेत्र पर किस मिट्टी का विस्तार पाया जाता है ?
  a. जलोढ मिट्टी
  b. काली मिट्टी
  c. लाल मिट्टी
  d. लैटेराइट मिट्टी
  Ans – a

6. भारत में अलग – अलग जगहों पर अलग – अलग प्रकार की मिट्टियां पाई जाती है , क्यूंकि –
  a. जलवायु एवम् संरचना की विविधता
  b. जलवायु एवम् उच्चावाच की विविधता
  c. संरचना एवम् उच्चावाच की विविधता
  d. जलवायु, संरचना एवम् उच्चावाच की विविधता
  Ans- d

7. नवीन जलोढ मिट्टी का अन्य नाम है –
  a. बांगर
  b. खादर
  c. रेगुर
  d. बंजर
  Ans- b

8. जलोढ मिट्टी का निर्माण हुआ है –
  a. बैसाल्ट चट्टानों के टूटने से
  b. कायांतरित शैलों के विघटन एवम् वियोजन से
  c. नदियों के निक्षेपण द्वारा
  d. मानसूनी जलवायु की आद्रता एवम् शुष्कता के क्रमिक परिवर्तन द्वारा
  Ans- c

9. जलोढ मिट्टी में जब बालू के कण और चिका की मात्रा बराबर होती है तो उसे कहते है –
  a. बांगर
  b. खादर
  c. रेगुर
  d. दोमट
  Ans- d

10. कपास की खेती के लिए उत्तम मिट्टी कौन सी है ?
  a. जलोढ मिट्टी
  b. काली मिट्टी
  c. लाल मिट्टी
  d. लैटेराइट मिट्टी
  Ans – b

Leave a Reply