इस आर्टिकल में हमने भारत में सामाजीक तथा धार्मिक आंदोलन से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को शामिल किया है। यह topic विभिन्न सरकारी परीक्षाओं जैसे – UPSC, SSc, स्टेट PCS (UPPSC, BPSC, MPPSC, RPSC आदि), स्टेट एसएससी आदि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमने इस विषय पर बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न एकत्रित किए हैं और उनमें से कई प्रश्नो को पहले विभिन्न सरकारी परीक्षाओं में पूछा गया है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस विषय (वैदिक सभ्यता) पर आश्वस्त होने के लिए इन प्रश्नों का अधिक से अधिक अभ्यास करें।

1.भारत में सामाजिक तथा धार्मिक आंदोलन का जनक किसे माना जाता है ?
a.    दयानन्द सरस्वती
b.    राजा राम मोहन राय
c.    ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
d.    रामकृष्ण परमहंस
Ans- b

2. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है –
a.    राजा राम मोहन राय को भारतीय राष्ट्रवाद का जनक कहा जाता है
b.    राजा राम मोहन राय एकेश्वरवाद के समर्थक थें तथा बहुदेववाद के कट्टर विरोधी थें
c.    राजा राम मोहन राय वेद एवम् उपनिषद की सत्ता को स्वीकार नहीं करते थें
d.    राजा राम मोहन राय ने कलकत्ता में एक वेदांत कॉलेज की स्थापना की
Ans- c

3. ‘ गिफ्ट टू मोनोथिस्ट ‘ के लेखक कौन हैं –
a.    दयानन्द सरस्वती
b.    राजा राम मोहन राय
c.    ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
d.    रामकृष्ण परमहंस
Ans- b

4. ‘ Precept of Jesus ‘ के लेखक हैं –
a.    दयानन्द सरस्वती
b.    राजा राम मोहन राय
c.    ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
d.    रामकृष्ण परमहंस
Ans- b

5. आत्मीय सभा के संस्थापक थें –
a.    देवेन्द्र नाथ टैगोर
b.    राणाडे
c.    दयानन्द सरस्वती
d.    राजा राम मोहन राय
Ans- d

6.  ब्रह्म समाज के संस्थापक कौन थें –
a.    देवेन्द्र नाथ टैगोर
b.    राणाडे
c.    दयानन्द सरस्वती
d.    राजा राम मोहन राय
Ans- d

7. राजा राम मोहन राय ने कलकत्ता में आत्मीय सभा की स्थापना किस वर्ष की –
a.    1814
b.    1835
c.    1845
d.    1884
Ans- a

8. ब्रह्म समाज की स्थापना किस वर्ष की गई थी –
a.    1799
b.    1814
c.    1828
d.    1835
Ans- c

9. सती प्रथा की समाप्ति में निम्नलिखित में से किसका अभूतपूर्व योगदान था –
a.    दयानंद सरस्वती
b.    राजा राम मोहन राय
c.    महत्मा गांधी
d.    देवेन्द्र नाथ टैगोर
Ans- b

10. सन् 1825 ई. में राजा राम मोहन राय ने कलकत्ता में कौन से कॉलेज की स्थापना की –
a.    वेदांत कॉलेज
b.    हिन्दू कॉलेज
c.    अंग्लो इंडियन कॉलेज
d.    सेंट्रल कॉलेज
Ans- a

Leave a Reply