वायुमंडल से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)

21. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
  1. सूर्य से आने वाली किरणे लघु तरंगों वाली होती है।
  2. सूर्य से सीधी पृथ्वी पर आने वाली किरणों की वजह से है वायुमंडल गर्म हो जाता है।
  3. वायुमंडल सूर्य से आने वाली सौर विकिरण की अपेक्षा भौमिक विकिरण से अधिक गर्म होता है।
  उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं –
  a. केवल 1
  b. केवल 1 और 3
  c. केवल 2 और 3
  d. 1, 2 और 3
  e. उपरोक्त में से कोई नहीं 
  Ans- b

22. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
  1. समताप रेखा अक्षांशों के लगभग समानांतर खींची जाती है।
  2. तटों पर समताप रेखाएं अकस्मात मुड़ जाती हैं।
  3. संसार के अधिकांश क्षेत्रों के लिए जनवरी एवम् जुलाई के महीनों में न्यूनतम अथवा अधिकतम तापमान पाया जाता है।
  उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं –
  a. केवल 1
  b. केवल 1 और 3
  c. केवल 2 और 3
  d. 1, 2 और 3
  e. उपरोक्त में से कोई नहीं
  Ans- d

23. विश्व में सबसे अधिक वार्षिक तापांतर किस स्थान का है –
  a. साइबेरिया
  b. लंदन
  c. लद्दाख
  d. तिब्बत
  Ans- a

24. किस वायुमंडलीय परत को ‘ मौसमी परिवर्तन की छत ‘ के नाम से भी जाना जाता है –
a. आयनमंडल
b. क्षोभमंडल
c. समतापमंडल
d. ओजोनेमंडल
Ans- b

25. पृथ्वी सतह से दूर वायुमंडलीय परत को क्या कहते हैं-
a. आयनमंडल
b. क्षोभमंडल
c. समतापमंडल
d. बाह्य मंडल
Ans- d

26. समुद्र तल पर औसत वायुदाब कितना होता है –
  a. 913.25 मिलीबार
  b. 1006.25 मिलीबार
  c. 1013.25 मिलीबार
  d. 1032.25 मिलीबार
  Ans- c

27. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है –
   a. सागर तल पर वायुदाब अधिकतम होता है
   b. किसी भी स्थान पर वायुदाब दो बार घटता है और दो बार बढ़ता है
   c. वायुमंडलीय दाब की इकाई बार (bar) है
   d. 1 bar =  76 cm of Hg
   e. उपरोक्त में से कोई नहीं /एक से अधिक
   Ans- e I a,b,c,d

28. संचार उपग्रह किस वायुमंडलीय स्तर में स्थित होते हैं –
a. आयनमंडल में
b.  बाह्य मंडल में
c. समतापमंडल में
d. ओजोनेमंडल में
Ans- a

29. रेडियो की लघु तरंगे आयनमंडल की किस परत से प्रावर्तित होकर धरातल पर आती हैं –
a. D – परत
b. E – परत
c. F – परत
d. L – परत
e. उपरोक्त में से कोई नहीं /एक से अधिक
Ans- c

30. कंटूर रेखा कहते हैं –
  a. मानचित्र पे बनाई गई  काल्पनिक रेखाओं को जो समुद्र से बराबर ऊंचाई वाले स्थानों को मिलाती है।
  b. मानचित्र पे  समान वर्षा वाले क्षेत्रों को जोड़ने वाली काल्पनिक रेखा को
  c. महासागरीय एवम् सागरीय भागों में लवणता समान मात्रा वाले स्थानों को मिलने वाली रेखा को
  d. समान तापमान वाले स्थानों को मिलने वाली काल्पनिक रेखा को
  e. उपरोक्त में से कोई नहीं /एक से अधिक
  Ans- a

2 thoughts on “वायुमंडल से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)”

  1. Raj Singh says:

    Mujhe competition ka taire karna chahate hai

    1. user user says:

      kis competition ka…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *