भारतीय संविधान के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)


1. निम्नलिखित में से किस एक्ट द्वारा भारत में केंद्रीय प्रशासन की नींव रखी गई –

a.1773 का रेगुलेटिंग एक्ट द्वारा

b. 1784 का पिट्स इन्डिया एक्ट

c. 1853 का चार्टर अधिनियम

d. 1858 का भारत शासन अधिनियम

Ans- a

2. निम्नलिखित में से कौन सा एक्ट भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के कार्यों को नियमित और नियंत्रित करने की दिशा में ब्रिटिश सरकार द्वारा उठाया गया पहला कदम था –

a.1773 का रेगुलेटिंग एक्ट द्वारा

b. 1784 का पिट्स इन्डिया एक्ट

c. 1853 का चार्टर अधिनियम

d. 1858 का भारत शासन अधिनियम

Ans- a

3. किस एक्ट द्वारा बंगाल के गवर्नर को ‘ बंगाल का गवर्नर जनरल ‘ नाम दिया गया –

a.1935 का भारत शासन अधिनियम

b. 1892 का अधिनियम

c. 1858 का भारत शासन अधिनियम

d. 1773 का रेगुलेटिंग एक्ट द्वारा

Ans- d

4. 1773 का रेगुलेटिंग एक्ट द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल की सहायता के लिए एक कार्यकारी परिषद का गठन किया गया था। उसमें सदस्यों की संख्या थी –

a.2

b. 3

c. 4

d. 5

Ans- c

5. निम्नलिखित में से कौन सा कथन 1773 के रेगुलेटिंग एक्ट के बारे में गलत है –

a. इसके द्वारा पहली बार कंपनी के प्रशासनिक और राजनैतिक कार्यों को मान्यता मिली 

b. इसने पहली बार भारतीय केंद्रीय विधान परिषद में स्थानीय प्रतिनिधित्व प्रारंभ किया

c. इसके द्वारा मद्रास एवं बंबई के गवर्नर, बंगाल के गवर्नर जनरल के अधीन हो गए

d. इसके तहत कंपनी के कर्मचारियों को निजी व्यापार करने और भारतीय लोगों से रिश्वत लेना प्रतिबंध कर दिया गया

Ans- b

6. किस एक्ट के द्वारा कलकत्ता में एक उच्चतम न्यायालय की स्थापना की गई –

a.1773 का रेगुलेटिंग एक्ट द्वारा

b. 1784 का पिट्स इन्डिया एक्ट

c. 1853 का चार्टर अधिनियम

d. 1858 का भारत शासन अधिनियम

Ans- a

7. किस एक्ट के माध्यम से ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत में राजस्व, नागरिक और सैन्य मामलों की जानकारी ब्रिटिश सरकार को देना आवश्यक कर दिया गया –

a.1935 का भारत शासन अधिनियम

b. 1892 का अधिनियम

c. 1858 का भारत शासन अधिनियम

d. 1773 का रेगुलेटिंग एक्ट द्वारा

Ans- d

8. किस एक्ट द्वारा भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के राजनैतिक मामलों के प्रबंधन के लिए बोर्ड ऑफ कंट्रोल का गठन किया गया –

a.1773 का रेगुलेटिंग एक्ट द्वारा

b. 1784 का पिट्स इन्डिया एक्ट

c. 1853 का चार्टर अधिनियम

d. 1858 का भारत शासन अधिनियम

Ans- b

9. किस एक्ट द्वारा भारत में कंपनी के अधीन क्षेत्र को पहली बार ‘ ब्रिटिश आधिपत्य का क्षेत्र ‘ कहा गया –

a.1773 का रेगुलेटिंग एक्ट द्वारा

b. 1784 का पिट्स इन्डिया एक्ट

c. 1853 का चार्टर अधिनियम

d. 1858 का भारत शासन अधिनियम

Ans- b

10. किस एक्ट द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल बना दिया गया –

a.1919 का भारत शासन अधिनियम

b. 1935 का भारत शासन अधिनियम

c. 1784 का पिट्स इन्डिया एक्ट

d. 1833 का चार्टर अधिनियम

Ans- d

11. निम्नलिखित में से किस एक्ट द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी की एक व्यापारिक निकाय के रूप में की जाने वाली गतिविधियों को समाप्त कर दिया गया तथा उसे विशुद्ध रूप से प्रशासनिक निकाय बना दिया गया –

a.1773 का रेगुलेटिंग एक्ट द्वारा

b. 1784 का पिट्स इन्डिया एक्ट

c. 1833 का चार्टर अधिनियम

d. 1858 का भारत शासन अधिनियम

Ans- c

12. निम्नलिखित में से कौन सा कथन 1853 के चार्टर अधिनियम के संदर्भ में गलत है –

a.इस अधिनियम के अंतर्गत पहली बार भारत में गवर्नर जनरल के विधायी एवं प्रशासनिक कार्यों को अलग कर दिया 

b. इसने प्रथम बार भारतीय केंद्रीय विधान परिषद में स्थानीय प्रतिनिधित्व प्रारंभ किया 

c. इस अधिनियम ने मद्रास और बंबई प्रेसीडेंसी को विधायी शक्तियां पुनः देकर विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया की शुरुआत की

d. इसने सिविल सेवकों की भर्ती एवं चयन हेतु खुली प्रतियोगिता व्यवस्था का शुभारम्भ किया

Ans- c

13. किस अधिनियम द्वारा भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन को समाप्त कर ब्रिटिश राजशाही को हस्तानांतरित कर दिया गया ?

a.1833 का चार्टर एक्ट

b. 1858 का भारत शासन अधिनियम

c. 1909 का भारत परिषद अधिनियम

d. 1935 का भारत शासन अधिनियम

Ans- b

14. किस अधिनियम के अंतर्गत भारत के राज्य सचिव के पद का  सृजन किया गया ?

a.1773 का रेगुलेटिंग एक्ट द्वारा

b. 1784 का पिट्स इन्डिया एक्ट

c. 1833 का चार्टर अधिनियम

d. 1858 का भारत शासन अधिनियम

Ans- d

15. भारत में किस अधिनियम के अंतर्गत गवर्नर जनरल का नाम बदलकर भारत का वायसराय कर दिया गया –

a.1858 का अधिनियम

b.1853 का अधिनियम

c. 1909 का अधिनियम

d. 1935 का अधिनियम

Ans- a

16. निम्नलिखित में से कौन सा कथन 1858 का भारत शासन अधिनियम के संदर्भ में सही नहीं है –

 a.इस अधिनियम ने नियंत्रण बोर्ड और निदेशक कोर्ट को समाप्त कर दिया

b. इस कानून के तहत भारत सचिव की परिषद का गठन किया गया, जो एक निगमित निकाय थी

c. भारत सचिव की सहायता के लिए 15 सदस्यीय परिषद का गठन किया गया 

d. इसके द्वारा कानून बनाने की प्रक्रिया में भारतीय प्रतिनिधियों को शामिल करने की शुरुआत हुई

Ans- d

17. किस अधिनियम द्वारा कानून बनाने की प्रक्रिया में भारतीय प्रतिनिधियों को शामिल करने की शुरुआत हुई ?

a.1858 का भारत शासन अधिनियम

b. 1861 का  भारत परिषद अधिनियम

c. 1892 का अधिनियम

d. 1909 का अधिनियम

Ans- b

18. वर्ष 1861 में लॉर्ड कैनिंग ने निम्नलिखित में से किसे विधान परिषद में मनोनीत किया था –

a.सर दिनकर राव

b. दादा भाई नौरोजी

c. बिपिन चंद्र पाल

d. प्रद्युम्न सिंह

Ans- a

19. 1861 के भारत परिषद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है –

a.इसने विधान परिषद के कार्यों में वृद्धि कर उन्हें बजट पर बहस करने और कार्यपालिका के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए अधिकृत किया

b. ब्रिटिश भारत के केंद्रीयकरण की दिशा में यह अधिनियम एक निर्णायक कदम था

c. इस अधिनियम ने मद्रास और बंबई प्रेसीडेंसी को विधायी शक्तियां पुनः देकर विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया की शुरुआत की

d. इस अधिनियम को एक्ट ऑफ सेटलमेंट के नाम से भी जाना जाता है

Ans- c

20. निम्नलिखित में से कौन सा कथन 1892 के अधिनियम के संदर्भ में सही नहीं है –

a.इस अधिनियम के माध्यम से केंद्रीय और प्रांतीय विधान परिषदों में गैर सरकारी सदस्यों की संख्या बढ़ाई गई

b. इसने विधान परिषद के कार्यों में वृद्धि कर उन्हें बजट पर बहस करने और कार्यपालिका के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए अधिकृत किया

c. इसमें केंद्रीय विधान परिषद और बंगाल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स में गैर सरकारी सदस्यों के नामांकन के लिए वायसराय की शक्तियों का प्रावधान था

d.   इस अधिनियम के अंतर्गत कलकत्ता में एक उच्चतम न्यायालय की स्थापना की गई

Ans- d

21. निम्नलिखित में से किस अधिनियम को मार्ले मिंटो सुधार के नाम से जाना जाता है

a.1919 का अधिनियम

b. 1909 का अधिनियम

c. 1892 का अधिनियम

d. 1935 का अधिनियम

Ans- b

22. सांप्रदायिक निर्वाचन का जनक किसे कहा जाता है –

a.लॉर्ड कैनिंग

b. लॉर्ड मेयो

c. लॉर्ड मिंटो

d. लॉर्ड कर्जन

Ans – c

23. किस अधिनियम के तहत प्रेसीडेंसी कॉर्पोरेशन, विश्वविद्यालयों और जमींदारों के लिए अलग प्रतिनिधित्व का प्रावधान किया गया –

a.1833 का चार्टर एक्ट

b. 1858 का भारत शासन अधिनियम

c. 1909 का भारत परिषद अधिनियम

d. 1935 का भारत शासन अधिनियम

Ans- c

24. वायसराय की कार्यपालिका परिषद के प्रथम भारतीय सदस्य थें –

a. सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा

b. दादा भाई नैरोजी

c. हसन इमाम

d. गंगा शरण सिंह

Ans- a

25. निम्नलिखित में से कौन सा कथन 1909 के मार्ले मिंटो सुधार के संदर्भ में सही नहीं है –

a.इसके तहत केंद्रीय और प्रांतीय विधान परिषदों के आकार में काफी वृद्धि की गई

b. इसके तहत पहली बार किसी भारतीय को वायसराय और गवर्नर की कार्यपरिषद के साथ एसोसिएशन बनाने का प्रावधान किया गया

c. इसके तहत पृथक निर्वाचन के आधार पर मुस्लिमों के लिए सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व का प्रावधान किया

d. इस कानून के तहत भारत सचिव की परिषद का गठन किया गया, जो एक निगमित निकाय थी

Ans- d

26. भारत शासन अधिनियम, 1919 के समय भारत के राज्य सचिव थें –

a. मार्ले

b. मांटेग

c. मिंटो

d. चेमसफॉर्ड

Ans- b

27. निम्नलिखित में से किस अधिनियम को मांटेग चेम्सफोर्ड सुधार भी कहा जाता है

a.1909 का अधिनियम

b. 1919 का अधिनियम

c. 1935 का अधिनियम

d. 1946 का अधिनियम

Ans- b

28. निम्नलिखित में से कौन सा कथन भारत शासन अधिनियम, 1919 के संदर्भ में सही नहीं है –

a. इसने केंद्रीय और प्रांतीय विधान परिषद को अपनी सूची के विषयों पर विधान बनाने का अधिकार प्रदान किया

b. इसके अनुसार वायसराय की कार्यकारी परिषद के छह सदस्यों में से तीन सदस्यों का भारतीय होना आवश्यक था

c. इसके तहत पृथक निर्वाचन के आधार पर मुस्लिमों के लिए सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व का प्रावधान किया

d. इस्नर सांप्रदायिक आधार पर सिखों, भारतीय ईसाईयों और यूरोपियों के लिए भी पृथक निर्वाचन के सिद्धांत को विस्तारित कर दिया

Ans- c

29. किस अधिनियम ने पहली बार केंद्रीय बजट को राज्यों के बजट से अलग कर दिया

a.1919 का अधिनियम

b. 1909 का अधिनियम

c. 1892 का अधिनियम

d. 1935 का अधिनियम

Ans- a

30. निम्नलिखित में से कौन सा कथन भारत शासन अधिनियम, 1935 के संदर्भ में गलत है –

a. इसने अखिल भारतीय संघ की स्थापना की

b. इसने भारत शासन अधिनियम, 1858 द्वारा स्थापित भारत परिषद को समाप्त कर दिया

c. इसमें 321 धाराएं और 10 अनुसूचियां थीं

d. इसने पहली बार केंद्रीय बजट को राज्यों के बजट से अलग कर दिया

Ans- d

31. वर्ष 1946 के अंतरिम सरकार में डॉ राजेंद्र प्रसाद को कौन सा विभाग का पदभार मिला था –

a.सूचना एवं प्रसारण

b. खाद्य एवं कृषि

c. श्रम

d. रेलवे एवं परिवहन

Ans- b

32. वर्ष 1946 के अंतरिम सरकार में उद्योग एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का पदभार किसे दिया गया था –

a. जवाहर लाल नेहरू

b. राजेंद्र प्रसाद

c. जॉन मथाई

d. आसफ अली

Ans- c

33. स्वतंत्र भारत के पहले मंत्रिमंडल में विदेशी मामलों का पदभार किसे दिया गया था –

a. जवाहर लाल नेहरू

b. राजेंद्र प्रसाद

c. जॉन मथाई

d. आसफ अली

Ans- a

34. स्वतंत्र भारत के पहले मंत्रिमंडल में गृह मंत्रालय का पदभार किसे दिया गया था –

a. जवाहर लाल नेहरू

b. राजेंद्र प्रसाद

c. जॉन मथाई

d. बल्लभ भाई पटेल

Ans- d

35. स्वतंत्र भारत के पहले मंत्रिमंडल में श्रम मंत्रालय का पदभार किसे दिया गया था –

a. योगेन्द्र नाथ

b. राजेंद्र प्रसाद

c. जॉन मथाई

d. जगजीवन राम

Ans- d

3 thoughts on “भारतीय संविधान के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)”

  1. Nikhil Chitauriya says:

    Nice

    1. Satish kumar says:

      Nice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *