स्थानीय पवन से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)


1. निम्नलिखित में से कौन सा कारण पृथ्वी पर चलने वाली पवनों की दिशा को प्रभावित करता है – 
  a. दाब प्रवणता बल
  b. अभिकेंद्रिय  त्वरण
  c. कारियोलिस प्रभाव
  d. भू घर्षण
  e. उपरोक्त में से कोई नहीं /एक से अधिक
  Ans -e।  a,b,c,d

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
  1. पृथ्वी के घूर्णन के कारण पवनें अपनी मूल दिशा से विक्षेपित हो जाती हैं।
  2.  ध्रुवों पर पवनों की दिशा में न्यूनतम विक्षेप होता है।
  3. विषुवत रखा पर पवनों की दिशा में अधिकतम वीक्षेप होता है
   उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं –
  a. केवल 1
  b. केवल 1 और 2
  c. केवल 2 और 3
  d. 1, 2 और 3
  Ans- a

3. उपोष्ण उच्च वायुदाब कटिबंधों से उपध्रुवीय निम्न वायुदाब कटिबंधों  की ओर चलने वाली हवा को क्या कहते हैं –
  a. व्यापारिक पवन
  b. ध्रुवीय पवन
  c. पछुआ पवन
  d. मॉनसूनी पवन
  Ans- c

4. गरजता चालीसा, प्रचंड पचासा किस पवन का नाम है –
  a. व्यापारिक पवन
  b. ध्रुवीय पवन
  c. पछुआ पवन
  d. मॉनसूनी पवन
  Ans- c

5. पछुआ पवन का विकास किन अक्षांशो के बीच होता है –
   a. 10° से 15° दक्षिणी अक्षांश के बीच
   b. 40° से 65° दक्षिणी अक्षांश के बीच
   c. 70° से 75° उत्तरी अक्षांश के बीच
   d. 90° से 95° उत्तरी अक्षांश के बीच
   Ans- b

6. उपोष्ण उच्च वायुदाब कटिबंधों से भूमध्य रेखीय निम्न वायुदाब कटिबंधों  की ओर चलने वाली हवा को क्या कहते हैं –
  a. व्यापारिक पवन
  b. ध्रुवीय पवन
  c. पछुआ पवन
  d. मॉनसूनी पवन की
  Ans- a

7. व्यापारिक पवन (Trade Wind) का विक्षेपण  दक्षिणी गोलार्ध में  किस दिशा में होता है –
  a. दाईं ओर
  b. बाईं ओर
  c. पहले दाईं ओर फिर बाईं ओर
  d. पहले बाईं ओर फिर दाईं ओर
  Ans- b

8. जेट स्ट्रीम किस वायुमंडलीय परत में बहता है –
a. आयनमंडल में
b.  बाह्य मंडल में
c. समतापमंडल में
d. क्षोभ मंडल में
Ans- d

9. संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा में रॉकी पर्वत श्रेणी के पूर्वी ढाल पर चलने वाली गर्म पवन निम्न में से कौन सी है –
   a. हरमटृन
   b. ब्लैक रोलर
   c. चिनूक
   d. फॉन
   Ans- c

10. चिनुक पवन पशुपालकों के लिए बहुत लाभदायक होता है, क्योंकि –
   a. यह शीतकाल में बर्फ को पिघलाकर चारागाह को बर्फ से मुक्त रखता है।
   b. इस पवन से अच्छी बारिश होती है।
   c. यह पवन पशुओं के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
   d. यह पवन वायुमंडल में उपस्थित आद्रता को कम कर देता है जिससे पशुओं में प्रजनन क्षमता बढ़ती है।
   e. उपरोक्त में से कोई नहीं /एक से अधिक
   Ans- a

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *