असहयोग आंदोलन से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)


इस आर्टिकिल में असहयोग आंदोलन से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नों को सम्मिलित करने की कोशिश की गई है। ताकि विद्यार्थी इस टॉपिक पर ज्यादा से ज्यादा अभ्यास कर सके। यह आर्टिकल उन विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है जो किसी सरकारी परीक्षा जैसे UPSC, SSc, स्टेट PCS (UPPSC, BPSC, MPPSC, RPSC आदि), रेलवे, अमीन, SI (सब इंस्पेक्टर), एनटीपीसी ग्रुप सी, ग्रुप डी परीक्षा आदि की तैयारी कर रहें हैं ।

1. असहयोग आंदोलन कब प्रारंभ हुआ –
a. 1 अगस्त 1920
b. 23 दिसंबर 1919
c. 6 अप्रैल 1920
d. 14 सितम्बर 1919
Ans- a

2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में असहयोग आंदोलन पारित हुआ ?
a. लाहौर अधिवेशन
b. कलकत्ता अधिवेशन
c. बंबई अधिवेशन
d. गया अधिवेशन
Ans- b

3. असहयोग आंदोलन में सर्वप्रथम किसे गिरफ्तार किया गया ?
a. महात्मा गांधी
b. मोतीलाल नेहरू
c. मुहम्मद अली
d. मुहम्मद अली जिन्ना
Ans- c

4. असहयोग आंदोलन को निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय नेता का समर्थन प्राप्त नहीं था –
a. मुहम्मद अली जिन्ना
b. ऐनी बेसेंट
c. विपिन चन्द्र पाल
d. महात्मा गांधी
e. उपरोक्त में से कोई नहीं/ एक से अधिक
Ans- e। a, b, c

5. दिसंबर 1919 में मुस्लिम लीग ने किस अधिवेशन में बकरीद के अवसर पर गौ हत्या पर पाबंदी लगाई ?
a. लाहौर
b. इलाहाबाद
c. ढाका
d. अमृतसर
Ans- d

6. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा किसकी अध्यक्षता में असहयोग आंदोलन को पारित किया गया –
a. ऐनी बेसेंट
b. मोतीलाल नेहरू
c. लाला लाजपत राय
d. मोहम्मद अली जिन्ना
Ans- c

7. 1920 ई. में कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन में किसने असहयोग आंदोलन प्रस्ताव प्रस्तुत किया ?
a. मदन मोहन मालवीय
b. मोतीलाल नेहरू
c. अबुल कलाम आजाद
d. सी आर दास
Ans- d

8. राजनैतिक शक्ति प्राप्त करने के लिए गांधी जी ने कौन सा आंदोलन किया –
a. भारत छोड़ो आंदोलन
b. नील आंदोलन
c. असहयोग आंदोलन
d. नामक आंदोलन
Ans- c

9. असहयोग आंदोलन के दौरान निम्नलिखित में से किसने विदेशी वस्त्रों को जलाए जाने को अविवेकी बरबादी कहा –
a. मोहम्मद अली जिन्ना
b. रविन्द्र नाथ टैगोर
c. मदन मोहन मालवीय
d. बल्लभ भाई पटेल
Ans- b

10. राहुल सांकृत्यायन असहयोग आंदोलन में कहां से सक्रिय थें –
a. दिल्ली
b. लखनऊ
c. छपरा
d. पटना
Ans- c

One thought on “असहयोग आंदोलन से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)”

  1. Lokesh meena says:

    Kam back

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *