हर्षवर्धन काल से सम्बंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)


इस आर्टिकल में हम हर्षवर्धन काल से सम्बंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न को देखेंगे। गुप्त वंश के पतन के बाद मौखरि, गौड़, पुष्यभूति आदि राजवंशो का उद्धभव हुआ।इस समय के प्रमुख शासक पुलकेशिन – II, शशांक, हर्षवर्द्धन आदि थें। इसी काल में प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग भारत आया था।

यदि आप किसी सरकारी परीक्षा जैसे UPSC, SSc, स्टेट PCS (UPPSC, BPSC, MPPSC, RPSC आदि), रेलवे, अमीन, SI (सब इंस्पेक्टर), एनटीपीसी ग्रुप सी, ग्रुप डी परीक्षा आदि की तैयारी कर रहें हैं, तो आपको अधिक से अधिक इस टॉपिक से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अभ्यास करने की आवश्यकता है। हमारे वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में वे प्रश्न हैं जो अक्सर कई परीक्षाओं में पूछे जाते हैं, और उनके विभिन्न आगामी परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावना है।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न :


1. किस शासक ने बोधगया स्थित बोधिवृक्ष को कटवा दिया था?
  a. हर्षवर्धन
  b. बिम्बिसार
  c. शशांक
  d. समुद्रगुप्त
  Ans- c

2. चीनी यात्री ह्वेनसांग किस शासक के शासनकाल में भारत आया था?
  a. कनिष्क
  b. चन्द्रगुप्त II
  c. अशोक
  d. हर्षवर्धन
  Ans- d

3. किस शासक ने कश्मीर के शासक से बुद्ध के दंत अवशेष बलपूर्वक प्राप्त किए?
  a. कनिष्क
  b. हर्षवर्धन
  c. पुष्यमित्र शुंग
  d. समुद्रगुप्त
  Ans- b

4. किस शासक के शासनकाल में प्रयाग में प्रति पांचवें वर्ष एक समारोह का आयोजन होता था
 जिसे महामोक्षपरिषद कहा जाता था?
  a. हर्षवर्धन
  b. बिम्बिसार
  c. पुष्यमित्र शुंग
  d. समुद्रगुप्त
  Ans- a

5. हर्ष चरित के रचैता कौन है?
  a. कालिदास
  b. तुलसीदास
  c. बाणभट्ट
  d. वराहिमिर
  Ans- c

6. कादंबरी किसकी रचना है?
  a. कालिदास
  b. तुलसीदास
  c. बाणभट्ट
  d. वराहिमिर
  Ans- c

7. बाणभट्ट किसके दरबारी कवि थें?
  a. कनिष्क
  b. चन्द्रगुप्त II
  c. अशोक
  d. हर्षवर्धन
  Ans- d

8. हर्ष चरित में किस शासक को ‘ हूण हरिण केसरी ‘ कहा गया है?
  a. कनिष्क
  b. प्रभाकरवर्धन
  c. अशोक
  d. हर्षवर्धन
  Ans- b 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *