रॉलेट सत्याग्रह तथा जलियावाला बाग़ हत्याकांड से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)


इस आर्टिकल में हम रॉलेट सत्याग्रह तथा जलियावाला बाग़ हत्याकांड से सम्बंधित प्रमुख प्रश्नों को देखेंगें। इस टॉपिक से सम्बंधित प्रश्न अक्सर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। अतः विद्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि इससे सम्बंधित प्रश्नो का अच्छी तरह से अभ्यास कर लें।

1. अखिल भारतीय नेता के रूप में गांधी जी की सबसे पहली पहचान किस आंदोलन के दौरान बनी ?
a. चम्पारण सत्याग्रह
b. खेड़ा आंदोलन
c. भारत छोड़ो आन्दोलन
d. रॉलेट एक्ट सत्याग्रह
Ans- d

2. निम्नलिखित में से किसे ‘ ना कोई दलील, ना कोई  वकील, ना कोई अपील ‘ वाला कानून कहा गया है –
a. शारदा एक्ट
b. रॉलेट एक्ट
c. हंटर एक्ट
d. क्रिप्स एक्ट
Ans- b

3. रॉलेट एक्ट किस वर्ष पारित हुआ ?
a. 1917
b. 1918
c. 1919
d. 1920
Ans- c

4. गांधी जी ने किस सत्याग्रह के दौरान ‘ कर नहीं आंदोलन ‘ चलाया –
a. चम्पारण सत्याग्रह
b. रॉलेट सत्याग्रह
c. अहमदाबाद सत्याग्रह
d. खेड़ा सत्याग्रह
Ans- d

5. महात्मा गांधी ने ‘ अहमदाबाद टेक्सटाइल्स लेबर एसोसिएशन ‘ की स्थापना किस वर्ष की –
a. 1916
b. 1917
c. 1918
d. 1919
Ans- c

6. महात्मा गांधी द्वारा पहली बार भूख हड़ताल कब किया गया –
a. चम्पारण स्त्यग्रह के दौरान
b. अहमदाबाद में मिल मजदूरों के समर्थन के दौरान
c. खेड़ा किसान आंदोलन के दौरान
d. रॉलेट सत्याग्रह के दौरान
Ans- b

7. रॉलेट सत्याग्रह सभा के अध्यक्ष थें –
a. महात्मा गांधी
b. शंकर लाल बैंकर
c. उमन शोभानी
d. ऐनी बेसेंट
Ans- a

8. रॉलेट एक्ट के विरोध निम्नलिखित में से किस दिन पूरे देश में हरताल रही –
a. 3 अप्रैल 1919
b. 6 अप्रैल 1919
c. 9 अप्रैल 1919
d. 12 अप्रैल 1919
Ans- b

9. जलियांवाला हत्याकांड कब हुआ था –
a. 9 अगस्त 1919
b. 26 दिसंबर 1919
c. 11 जनवरी 1919
d. 13 अप्रैल 1919
Ans- d

10. जलियांवाला हत्याकांड के लिए कौन सा सैनिक कमांडर उत्तरदायी था –
a. टेलर
b. हुरोज
c. डायर
d. जॉन शोर
Ans- c

1 thought on “रॉलेट सत्याग्रह तथा जलियावाला बाग़ हत्याकांड से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top