आधुनिक बिहार MCQ


आधुनिक बिहार MCQ में हम उस समय के प्रश्नो को देखेंगे जब बिहार मे मुगलो की सत्ता का ह्रास हो रहा था और बिहार मे अंग्रेजो तथा अन्य यूरोपीय कम्पनिया अपना स्थान बना रही थी . इसके अलावा इस आर्टिकल (आधुनिक बिहार MCQ) मे हम बिहार के अलग राज्य के रूप मे गठन से भी सम्बंधित प्रश्नो को देखेंगे . यह आर्टिकल उन अभ्यार्थियो के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है जो बिहार मे होने वाले विभिन्न सरकारी एग्जाम जैसे BPSC, Bihar SSc, Bihar SI etc की तैयारी कर रहे है .

आधुनिक बिहार के इतिहास की शुरुआत बिहार मे यूरोपीय व्यापारियो के आगमन से शुरु होती है . बिहार में सर्वप्रथम पुर्तगाली आये . उनका व्यापारिक केंद्र बंगाल में हुगली था, जहाँ से वे नाव द्वारा पटना तक आते थे . अंग्रेज 1620 ई. में पटना में आलमगन्ज में अपना व्यापारिक केंद्र स्थापित करने के लिये प्रयासशील हुये मगर उन्हे वास्तविक सफलता 1651 ई. में मिली . डच फैक्ट्री की स्थापना 1632 ई. में हुई . डच फैक्ट्री वर्तमान पटना कालेज की उत्तरी इमारत है . अंग्रेजो की फैक्ट्री अब गुलजारबाग स्थित गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस है .

1. वर्तमान में पटना के गुलजारबाग स्थित गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस पहले एक –
a. डच फैक्ट्री थी
b. अंग्रेजों की फैक्ट्री
c. पुर्तगालियों की फैक्ट्री थी
d. फ़्रेंच फैक्ट्री थी
Ans- b

2. वर्तमान पटना कॉलेज की उत्तरी इमारत पूर्व में –
a. डच फैक्ट्री थी
b. अंग्रेजों की फैक्ट्री
c. पुर्तगालियों की फैक्ट्री थी
d. फ़्रेंच फैक्ट्री थी
Ans- a

3. बिहार में सर्वप्रथम किस यूरोपीय देश द्वारा फैक्ट्री लगाई गई थी –
a. ब्रिटिश
b. फ़्रेंच
c. पुर्तगाली
d. डच
Ans- d

4. बिहार में डचों द्वारा सर्वप्रथम किस वर्ष फैक्ट्री लगाई गई –
a. 1621
b. 1632
c. 1651
d. 1774
Ans- b

5. अंग्रेजों द्वारा बिहार में पहली फैक्ट्री कब स्थापित की गई ?
a. 1632
b. 1647
c. 1651
d. 1774
Ans- c

6. सत्रहवी शताब्दी के मध्य में पटना की जनसंख्या थी –
a. 2 लाख
b. 8 लाख
c. 14 लाख
d. 18 लाख
Ans- a

7. निम्नलिखित में से किस मुगल शासक का राज्याभिषेक पटना में ईस्ट इंडिया कंपनी के गोदाम में हुआ था ?
a. फरूखशियार
b. शाह आलम II
c. औरंजेब
d. बहादुर शाह
Ans- b

8. वर्ष 1770 में बिहार के लिए एक लगान परिषद का गठन हुआ, उसके अध्यक्ष थें –
a. रॉबर्ट पाल्क
b. जॉर्ज वानिस्तार्ट
c. हेक्टर मुनरो
d. जेम्स अलेक्जैंडर
Ans- d

9. पटना स्थित गोलघर का निर्माण किस वर्ष शुरू किया गया ?
a. 1784
b. 1795
c. 1813
d. 1878
Ans- a

10. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी का गठन किस वर्ष हुआ ?
a. 1898
b. 1905
c. 1908
d. 1912
Ans- c

One thought on “आधुनिक बिहार MCQ”

  1. Anurag Parashar says:

    Your work is very appreciable. Thankyou my friend

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *