खिलाफत आंदोलन से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)


खिलाफत आंदोलन वर्ष 1919 में भारतीय मुसलमानों का अंग्रेजों के विरूद्ध आंदोलन था। प्रथम विश्वयुद्ध के पश्चात मित्र देशों ने तुर्की के खलीफा को दण्डित करना चाहा। ब्रिटेन तथा उसके सहयोगी देश तुर्की के खलीफा के साथ अपमान जनक व्यवहार किया। मुसलमान खलीफा के प्रति सहानभूति रखते थें। अतः तुर्की के प्रति अंग्रेजों के व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए भारतीय मुसलमानो ने आंदोलन शुरू किया जिसे खिलाफत आंदोलन कहा गया।

1. ” मंदिर तथा मस्जिद, जहां पंडित मंत्र पढ़ते हैं तथा मुल्ला अजान अजान देते हैं, हमें आकर्षित नहीं करते हैं। मै अपना ईश्वर अपने देश की मिट्टी में देखता हूं।” किसका कथन है –
a. बाल गंगाधर तिलक
b. महात्मा गांधी
c. मुहम्मद इकबाल
d. अबुल कलाम आजाद
Ans- c

2. निम्नलिखित में से कौन सी महात्मा गांधी की, असहयोग आंदोलन प्रारंभ करने से पूर्व समझौते की शर्त के रूप में सरकार से की गई मांग नहीं थी –
a. सरकार जलियांवाला हत्याकांड के लिए खेद व्यक्ति करे
b. सरकार रॉलेट एक्ट वापस ले
c. सरकार 1919 के एक्ट के सुधारों की अपेक्षा बेहतर सुधार की योजना प्रस्तुत करे
d. ब्रिटिश सरकार तुर्की के साथ उदारपूर्वक व्यवहार करे
Ans- c

3. खिलाफत आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य था –
a. भारत के मुसलमानों में ब्रिटिश विरोधी भावना उत्पन्न करना
b. मुस्लिम समाज का सुधार
c. पृथक निर्वाचन मंडल की मांग
d. ऑटोमन साम्राज्य की रक्षा और खिलाफत का रक्षण
e. उपरोक्त में से कोई नहीं/ एक से अधिक
Ans- e। a, d

4. निम्नलिखित में से किसने खिलाफत आन्दोलन के दौरान हाजिक उल मुल्क की पदवी त्याग दी –
a. हकीम अजमल खां
b. मोहम्मद अली
c. अबुल कलाम आजाद
d. सैयद अहमद
Ans- a

5. सन् 1920 ई. की खिलाफत कमिटी की सभा, जिसने गांधी जी को असहयोग आंदोलन के नेतृत्व को संभालने का अनुरोध किया था, वह किस शहर में हुई थी ?
a. कराची
b. इलाहाबाद
c. लखनऊ
d. लाहौर
Ans- b

6. किसने खिलाफत आन्दोलन को हिन्दुओं और मुसलमानों की एकता के ऐसे अवसर  रूप में देखा जो सौ वर्षों में भी पुनः प्रस्तुत नहीं होगा ?
a. अब्दुल गफ्फार खां
b. अबुल कलाम आजाद
c. राजेंद्र प्रसाद
d. महात्मा गांधी
Ans- d

7. खिलाफत आन्दोलन के मुख्य नेता थें –
a. मुहम्मद अली जिन्ना और इकबाल
b. सलीमतुल्लाह खां और सय्यद अहमद
c. मोहम्मद अली और सौकत अली
d. इनमें से कोई नहीं
Ans- c

8. भारत में खिलाफत दिवस कब मनाया गया ?
a. 19 अक्टूबर 1919
b. 5 अगस्त 1919
c. 23 दिसंबर 1919
d. 16 अप्रैल 1919
Ans- a

9. खिलाफत आंदोलन के परिणामस्वरूप –
a. हिन्दू मुस्लिम दंगे बढ़े
b. मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन की व्यवस्था की गई
c. भाषा की समस्या तीव्र हुई
d. हिन्दू मुस्लिम मतभेदों में कानी आई
Ans- d

10. महात्मा गांधी ने खिलाफत आंदोलन का सहयोग किया क्योंकि –
a. खलीफा ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का सहयोग किया
b. महात्मा गांधी भारतीय मुसलमानों को ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध अपनी ओर मिलना चाहते थें
c. खलीफा द्वारा भारतीय आतंकवादियों को शरण दिया जाता था
d. खलीफा से महात्मा की काफी अच्छी दोस्ती थी
Ans- b

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *