वायुदाब कटिबंध से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)


1. पृथ्वी पर दाब कटिबंधों (Pressure Belts) की संख्या है –
  a. 4
  b. 5
  c. 6
  d. 7
  Ans- d

2. विषुवतीय निम्न दाब की पेटी –
  a. भूमध्य रेखा से 5° उत्तरी और 5° दक्षिणी अक्षांशो की बीच स्थित है।
  b. भूमध्य रेखा से 10° उत्तरी और 10° दक्षिणी अक्षांशो की बीच स्थित है।
  c. कर्क रेखा से 5° उत्तरी और 5° दक्षिणी अक्षांशो की बीच स्थित है।
  d. कर्क रेखा से 10° उत्तरी और 10° दक्षिणी अक्षांशो की बीच स्थित है।
Ans- b

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
  1. विषुवतीय निम्न दाब की पेटी में सालों भर सूर्य की किरणें लंबवत पड़ती है।
  2. विषुवतीय निम्न दाब की पेटी में क्षैतिज हवाएं नहीं चलती है।
  3. विषुवतीय निम्न दाब की पेटी कर्क रेखा के दोनों ओर समान रूप से स्थित है।
   उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं –
  a. केवल 1
  b. केवल 1 और 2
  c. केवल 2 और 3
  d. 1, 2 और 3
  e. उपरोक्त में से कोई नहीं
  Ans- b

4. पृथ्वी पर चार वायुदाब कटिबन्ध हैं, किस कटिबद्ध को डोलड्रम भी कहा जाता है –
  a. विषुवतीय निम्न दाब
  b. उपोष्ण उच्च वायुदाब
  c. उपध्रुवीय निम्न वायुदाब
  d. ध्रुवीय उच्च वायुदाब
  Ans- a

5. पृथ्वी को चार वायुदाब कटिबन्ध में बांटा गया है, उनमें से किस कटिबन्ध में धरातलीय क्षैतिज पवनें नहीं चलती हैं –
  a. विषुवतीय निम्न दाब
  b. उपोष्ण उच्च वायुदाब
  c. उपध्रुवीय निम्न वायुदाब
  d. ध्रुवीय उच्च वायुदाब
  Ans- a

6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
  1. विषुवतीय निम्न दाब की पेटी में सालों भर सूर्य की किरणें लंबवत पड़ती है।
  2. विषुवत रेखा पर पृथ्वी के घूर्णन का वेग सर्वाधिक होता है
  3. विषुवत रेखा पर अन्य जगहों की तुलना में वायुदाब बहुत ज्यादा होता है
   उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं –
  a. केवल 1
  b. केवल 1 और 2
  c. केवल 2 और 3
  d. 1, 2 और 3
  Ans- b

7. ग्लोब पर भूमध्य रेखा से ध्रुव की ओर बढ़ने पर मिलने वाली वायुदाब पेटियों का सही क्रम है –
  a. विषुवतीय उच्च दाब, उपोष्ण निम्न वायुदाब, उपध्रुवीय निम्न वायुदाब, ध्रुवीय उच्च वायुदाब
  b. विषुवतीय उच्च दाब, उपोष्ण उच्च वायुदाब, उपध्रुवीय उच्च वायुदाब, ध्रुवीय उच्च वायुदाब
  c. विषुवतीय निम्न दाब, उपोष्ण उच्च वायुदाब, उपध्रुवीय निम्न वायुदाब, ध्रुवीय उच्च वायुदाब
  d. विषुवतीय निम्न दाब,उपध्रुवीय निम्न वायुदाब, उपोष्ण उच्च वायुदाब, , ध्रुवीय निम्न वायुदाब
  Ans- c

8. विश्व में सभी उष्ण मरुस्थल पाए जाते हैं –
  a. विषुवतीय निम्न दाब में
  b. उपोष्ण उच्च वायुदाब में
  c. उपध्रुवीय निम्न वायुदाब में
  d. ध्रुवीय उच्च वायुदाब में
  Ans- b

9. ग्लोब पर दोनों गोलार्द्धो में क्रमशः कर्क और मकर रेखाओं से 35° अक्षांश तक की वायुदाब पेटी को क्या कहते हैं –
  a. विषुवतीय निम्न दाब में
  b. उपोष्ण उच्च वायुदाब में
  c. उपध्रुवीय निम्न वायुदाब में
  d. ध्रुवीय उच्च वायुदाब में
  Ans- b

10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
  1. विषुवत रेखा से 30° से 35° अक्षांशो के मध्य उच्च दाब की पेटी उपस्थित रहती है, जिसे अश्व अक्षांश कहते है।
  2.  विषुवत रेखा के आस पास से हवाएं गर्म होकर कर्क तथा मकर रेखाओं से 35° अक्षांश के बीच ठंडी तथा भारी होकर उतरती है और वहां उच्च दान उत्पन्न करती है।
  3. उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव पर उच्च दाब पेटियां पाई जाती है।
   उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं –
  a. केवल 1
  b. केवल 1 और 2
  c. केवल 2 और 3
  d. 1, 2 और 3
  Ans- d

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *