महात्मा गाँधी ( दक्षिण अफ्रीका, चम्पारण, अहमदाबाद तथा खेड़ा आंदोलन ) से सम्बंधित MCQ


इस आर्टिकल में हम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के प्रारंभिक योगदान, दक्षिण अफ्रीका के आन्दोलनों में उनके योगदान से सम्बंधित प्रश्नों को देखेंगे। महात्मा गाँधी का भारत में पहला सत्याग्रह ( चम्पारण ), गुजरात में अहमदाबाद मिल मजदूरों के लिए किया गया सत्याग्रह तथा खेड़ा सम्बंधित सभी प्रमुख प्रश्नो को देखेंगे।

1.महात्मा गांधी का जन्म हुआ था –
a. 2 अक्टूबर 1868
b. 2 अक्टूबर 1869
c. 2 अक्टूबर 1871
d. 2 अक्टूबर 1873
Ans- b

2. महात्मा गांधी की मृत्यु कब हुई थी ?
a. 31 दिसंबर 1948
b. 26 नवम्बर 1949
c. 30 जनवरी 1948
d. 8 अगस्त 1949
Ans- c

3. महात्मा गांधी वर्ष 1893 में किस गुजराती व्यापारी  का मुकदमा लड़ने दक्षिण अफ्रीका गए थें ?
a. दादा अब्दुल्ला
b. अहमद लाहौरी
c. मीर हासिम
d. माधव राव नारायण
Ans- a

4. ‘ नटाल भारतीय कोंग्रेस ‘ का गठन किसने किया –
a. राजेंद्र प्रसाद
b. बल्लभ भाई पटेल
c. बाल गंगाधर तिलक
d. महात्मा गांधी
Ans- d

5. दक्षिण अफ्रीका में  ‘ इंडियन ओपिनियन ‘ नामक अख़बार की शुरुआत किसके द्वारा की गई –
a. दादाभाई नौरोजी
b. महात्मा गांधी
c. ऐनी बेसेंट
d. गणेश सावरकर
Ans- b

6. ‘ हिन्द स्वराज ‘ के लेखक हैं –
a. बाल गंगाधर तिलक
b. जवाहलाल नेहरू
c. सुभाष चन्द्र बोस
d. महात्मा गांधी
Ans- d

7. महात्मा गांधी द्वारा हिन्द स्वराज नामक पुस्तक किस वर्ष लिखी गई –
a. 1909
b. 1910
c. 1911
d. 1912
Ans- a

8. महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में निम्नलिखित में से किस अख़बार का प्रकाशन शुरू किया –
a. संजीवनी
b. द सोशलिस्ट
c. इंडियन ओपिनियन
d. इंडिया टुडे
Ans- c

9. गांधी जी ने पहली बार सत्याग्रह का प्रयोग कब किया था –
a. 1906
b. 1915
c. 1917
d. 1920
Ans- a ( दक्षिण अफ्रीका में )

10. दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीयों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए गांधी जी ने निम्नलिखित में से किस कार्यशाला का निर्माण करवाया –
a. अभिनव भारत
b. टॉल्स्टाय फार्म
c. सोशल सर्विस लीग
d. नौजवान सभा
Ans- b


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *