भौतिक भूगोल से सम्बंधित विभिन्न परीक्षाओं मे पूछे गये प्रश्न (MCQ)

51. विश्व के विशाल वलित पर्वतों की रचना आज से लगभग कितने मिलियन वर्ष पूर्व हुई थी?
  a. 400
  b. 320
  c. 220
  d. 30
  Ans- d

  52. विश्व के 80% सक्रिय ज्वालामुखी निम्नलिखित में से किन पेटियों में पाए जाते हैं –
  1. अंध महासागरीय पेटी
  2. मध्य महाद्वीपीय पेटी
  3. परि प्रशांत पेटी
  4. हिन्द महासागरीय पेटी
  निम्न में से कौन सा विकल्प सही है –
  a. 2 और 3
  b. 1 और 3
  c. 3 और 4
  d. 1 और 2
  Ans- a

53. विश्व के विशालतम स्वर्ण क्षेत्र दक्षिण अफ्रीका की निम्न में से कौन सी पर्वत श्रेणियों में अवस्थित है –
  a. रोगे वेल्डबर्ग
  b. ग्रूट स्वार्टबर्ग
  c. विटवाटर्सरेण्ड
  d. ड्रैकेंसबर्ग
  Ans- c

54. विश्व में अधिकतम संभाव्य जलशक्ति वाले कतिपय नदी बेसिन हैं –
  a. कांगो, कोलंबिया, यागतसे
  b. कांगो, आमेजन, नर्मदा
  c. कोलोरेडो, नर्मदा, सेंट लौरंट्स
  d. नील, आमेजन, सीन
  Ans- a

55. निम्नलिखित में से कौन से प्रमुख समूह में हमें विश्व की दो तिहाई जनसंख्या का मधुमक्खी छत्ते की भांति संकेद्रण देखने को मिलता है ?
  a. पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका
  b. मध्य यूरोप
  c. दक्षिण एवम् पूर्व एशिया
  d. पश्चिमोत्तर यूरोप
  Ans- c

56. विश्व की सबसे ऊंची चोटियां किस प्रकार के पर्वतों में पाई जाती है?
  a. प्राचीन मोड़दार पर्वत
  b. नवीन मोड़दार पर्वत
  c. अवशिष्ट पर्वत
  d. ब्लॉक पर्वत
  Ans- b

57. पृथ्वी परिभ्रमण करती हुई प्रति मिनट करीब  – करीब कितनी दूरी तय कर लेती है?
  a. 28 किमी
  b. 59 किमी
  c. 69 किमी
  d. 79 किमी
  Ans- a

58. शुष्क भूमि के लिए सर्वाधिक उचित फसल कौन सी है ?
  a. गन्ना
  b. जूट
  c. गेहूं
  d. मूंगफली
  Ans- d

59. अफ्रीका की मूलभूत जनजाति ‘ पिग्मी ‘ किस नदी घाटी में पाई जाती है?
  a.  नाइजर
  b. कांगो
  c. नील
  d. जांबेजी
  Ans- b

60. यूरेनस सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा में कितना समय लेता है?
  a. 84 वर्ष
  b. 36 वर्ष
  c. 18 वर्ष
  d. 48 वर्ष
  Ans- a

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top