भौतिक भूगोल से सम्बंधित विभिन्न परीक्षाओं मे पूछे गये प्रश्न (MCQ)

11. यद्यपि कॉफी और चाय दोनों की खेती पहाड़ी ढलानों पर की जाती है, तथापि इनकी कृषि के संबंध में इन दोनों में कुछ अंतर पाया जाता है। इस संदर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
  1. कॉफी के पौधे को उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों की उष्ण और आद्र जलवायु की आवश्यकता होती है, जबकि चाय की खेती उष्ण कटिबंधीय और उपोष्ण दोनों क्षेत्रों में की जाति है।
  2. कॉफी बीजों के द्वारा प्रवर्धित की जाती है, लेकिन चाय केवल डाली कलम के द्वारा प्रवार्धित की जाती है।
  उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं –
  a. केवल 1
  b. केवल 2
  c. 1 और 2 दोनों
  d. ना तो 1 और ना ही 2
  Ans- a

12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
  1. राष्ट्रीय उद्यान की सीमा रेखा विधान से परिभाषित होती है।
  2. आरक्षित जैव की घोषणा वनस्पति जात और प प्राणिजात की कुछ विशिष्ट जातियों के संरक्षण के लिए की जाती है।
  3.  वन्य प्राणी अभ्यारण्य में सीमित जिविय हस्तक्षेप की अनुमति होती है।
  उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं –
  a. केवल 1
  b. केवल 2
  c. केवल 1 और 2 
  d. केवल 2 और 3
  e. उपरोक्त में से कोई नहीं
  Ans- e। 1 and 3

13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
  1. पृथ्वी ग्रह पर, उपयोग के लिए उपबंध मीठा पानी कुल प्राप्त जल की मात्रा के लगभग 1 प्रतिशत से भी कम है।
  2. पृथ्वी ग्रह पर पाए जाने वाले कुल मीठा जल का 95 प्रतिशत ध्रुवीय बर्फ छत्रक एवम् हिमनदों में आबद्घ है।
   उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं –
  a. केवल 1
  b. केवल 2
  c. 1 और 2 दोनों
  d. ना तो 1 और ना ही 2
  Ans- a

14. किसी एक भौगोलिक क्षेत्र की सुस्पष्ट विशेषताएं निम्नलिखित है –
  1. कोष्ण और शुष्क जलवायु
  2. सुहावना और आद्र शीतकाल 
  3. सदाबहार ओक वृक्ष
  उपरोक्त विशेषताएं निम्नलिखित में से किस एक क्षेत्र की सुस्पष्ट विशेषताएं है –
  a. भूमध्यसागरीय क्षेत्र
  b. पूर्वी चीन
  c. मध्य एशिया
  d. उत्तरी अमेरिका का अटलांटिक तट
  e. उपरोक्त में से कोई नहीं/एक से अधिक
  Ans- a

15. दक्षिणी गोलार्ध में पवन के बाईं ओर विचलन का क्या कारण है?
  a. तापमान
  b. चुंबकीय क्षेत्र
  c. पृथ्वी का घूर्णन
  d. दाब
  Ans- c

16. मलक्का के जलडमरूमध्य में से यात्रा करते हुए निम्नलिखित में से किस एक से होकर गुजर सकते हैं –
  a. बाली
  b. ब्रूनेई
  c. जावा
  d. सिंगापुर
  Ans- d

17. मृदा संरक्षण के संदर्भ में निम्नलिखित प्रचलित पद्धतियों पर विचार कीजिए –
  1. सस्यावर्तन ( फसलों का हेर फेर )
  2. बालू की बाढ
  3. वेदिका निर्माण
  4. वायु रोध
  भारत में मृदा संरक्षण के लिए उपरोक्त में से कौन सी विधियां उपयुक्त समझी जाती है –
  a. केवल 1
  b. केवल 2
  c. केवल 1 और 2 
  d. केवल 2 और 3
  e. उपरोक्त में से कोई नहीं/एक से अधिक 
  Ans- e I a,b,c,d.

18. पृथ्वी ग्रह की संरचना में , प्रावार (Mantle) के नीचे , क्रोड निम्नलिखित में से किस एक से बना है?
  a. एल्युमिनियम
  b. क्रोमियम
  c. लौह
  d. सिलिकॉन
  Ans- c

19. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
  1. विश्व में, उष्णकटिबंधीय मरुस्थल महाद्वीपों के पश्चिमी सीमांतों में व्यापारिक पवन पट्टी में पाए जाते हैं।
  2. भारत में पूर्वी हिमालय क्षेत्र उत्तर पूर्वी पवनों से अधिक वर्षा प्राप्त करता है।
   उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं –
  a. केवल 1
  b. केवल 2
  c. 1 और 2 दोनों
  d. ना तो 1 और ना ही 2
  Ans- a

20. केप केनवेरल , जिस स्थल से अंतरिक्षयान छोड़े जाते है, किस तट पर अवस्थित है?
  a. फ्लोरिडा
  b. वर्जिनिया
  c. उत्तरी कैरोलिना
  d. दक्षिणी कलोरिना
  Ans- a

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *